साइट मानचित्र

हम कौन हैं

ग्यारहवीं योजना के अंतिम चरण में, भारत के पूर्वी राज्यों में कृषि उत्पादन से सम्बंधित मुद्दों को संबोधित करने हेतु एक जनादेश के साथ पूर्वी क्षेत्र के लिए भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् का अनुसन्धान परिसर की स्थापना की गई | संस्थान २२ फरवरी २००१ में अस्तित्व में आया जिसका मुख्यालय पटना में अवस्थित है तथा दरभंगा, बिहार एवं रांची, झारखण्ड में क्षेत्रीय अनुसन्धान केंद्र है | इस काम्प्लेक्स (परिसर) के साथ बक्सर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र भी जुड़े हुए हैं | स्थापना के साथ ही इस संसथान में पूर्वी क्षेत्र के कृषि विकास हेतु भूमि एवं जल संसाधनों के प्रबंधन, फसल, बागवानी, जलीय फसलों, मछली पालन, पशु एवं कुक्कुट, कृषि प्रसंस्करण तथा सामाजिक – आर्थिक पहलुओं से सम्बंधित विभिन मुद्दों के सम्पूर्ण समाधान हेतु अनुसन्धान कार्य शरू कर दिये गाये है ताकि इस क्षेत्र के संसाधन हीन गरीब किसानो की आजीविका को सुधारा जा सके |